दिब्यांग टीचर से रेप, होटल संचालक गिरफ्तार… शादी करने का वादा कर किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने के बाद बोला नहीं करूंगा शादी, मारपीट कर धमकी भी दी

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिब्यांग टीचर के साथ होटल संचालक ने शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसने शादी करने से मना कर दिया। टीचर के दबाव बनाने पर होटल संचालक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान टीचर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

              टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि सरकंडा के गीतांजली सिटी निवासी नीरज तिवारी पिता शिवम तिवारी (26) दयालबंद में भोजनालय व होटल चलाता है। वहीं, तोरवा क्षेत्र के 23 वर्षीय दिब्यांग युवती प्राइवेट स्कूल में टीचर है। करीब साल भर पहले से जान-पहचान थी। युवक ने टीचर से दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। टीचर भी उसकी बातों में आ गई और उसे चाहने लगी।

              आरोपी होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              आरोपी होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

              शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा साथ
              युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। इसकी जानकारी होने पर युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता टीचर ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक ने मारपीट कर उससे दूर रहने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी थी, जिसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

                              ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान’’ थीम पर होंगे...

                              रायपुर : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

                              समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूकंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल,...

                              रायपुर : बाल विवाह रोकथाम और महिला सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही जागरूकता मुहिम

                              मकरबंधा में आयोजित शिविर में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण...

                              Related Articles

                              Popular Categories