बीमारी से परेशान युवक ने किया सुसाइड… घर के सामने पेड़ पर लगाई फांसी, मां ने खोला दरवाजा तो फंदे से लटकी दिखी बेटे की लाश

        जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने घर के सामने स्थित पेड़ पर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि युवक पिछले एक साल से मिर्गी की बीमारी से जूझ रहा था। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। सुबह जब मां ने घर का दरवाजा खोला तो बेटे की लाश देख परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम भगवान बघेल (27) है। जो मेटगुडा का रहने वाला था। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात सभी साथ बैठकर खाना खाए थे। जिसके बाद सभी सो गए थे। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच भगवान घर के बाहर निकला था। जो लौटा ही नहीं।

        फिर मंगलवार की तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच युवक की मां उठी। घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो देखा बेटे की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। सभी मौके पर पहुंचे। बोधघाट थाना के जवानों को इसकी जानकारी दी गई।

        मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इधर, जब पुलिस ने परिजनों से बातचीत की तो पता चला युवक को पिछले एक साल से मिर्गी का दौरा आता था। इसी वजह से वह काफी परेशान रहता था। पुलिस को अंदेशा है इसी बीमारी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

                विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव,...

                KORBA : सेवा की कहानी : केज मछली पालन से रामलाल की आजीविका को मिला नया आधार

                प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत डीएमएफ से मिले...

                Related Articles

                Popular Categories