महिला की अर्धनग्न लाश खेत में पड़ी मिली… शव बुरी तरह डैमेज, अब तक नहीं हो पाई पहचान; शरीर पर लाल-सफेद साड़ी

              बलौदाबाजार: जिले के करही बाजार में अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा हुआ मिला है। मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। लाश 2 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसके कारण चेहरा काला पड़ गया है, इसलिए उसकी शिनाख्ति में दिक्कतें आ रही हैं। मामला करही बाजार थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम करही बाजार इलाके में सड़क से लगे खेत में पेड़ के नीचे पड़ी महिला की अर्धनग्न लाश पर लोगों की नजर पड़ी। लाश बुरी तरह से डैमेज हो चुकी है। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला ने काली ब्लाउज और सफेद-लाल साड़ी पहनी हुई है। लाश बुरी तरह से डैमेज हो चुकी है, जिससे लग रहा है कि वो 2 दिन से ज्यादा पुरानी है।

              महिला की लाश सड़क किनारे पेड़ के नीचे मिली है। महिला का शरीर बुरी तरह से काला पड़ गया है।

              महिला की लाश सड़क किनारे पेड़ के नीचे मिली है। महिला का शरीर बुरी तरह से काला पड़ गया है।

              पुलिस ने बताया कि शव का चेहरा भी काला पड़ गया है और उसमें कीड़े भी लग गए हैं। लाश को फिलहाल बलौदाबाजार अस्पताल लाया गया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा कि जिस तरह से अर्धनग्न लाश मिली है, उससे ये भी आशंका है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया होगा। हालांकि पुलिस ने कहा कि इसकी पुष्टि भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

              करही बाजार थाना पुलिस ने महिला की पहचान के लिए विभिन्न थानों में शव की फोटो भिजवाई।

              करही बाजार थाना पुलिस ने महिला की पहचान के लिए विभिन्न थानों में शव की फोटो भिजवाई।

              पुलिस ने कहा कि महिला की उम्र 45 से 50 साल के बीच होने का अनुमान है। महिला की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। पुलिस ने आसपास के विभिन्न थानों में महिला के शव की फोटो भेज दी है, साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। आसपास के गांवों में भी पता लगाया जा रहा है कि कोई महिला लापता तो नहीं है। पुलिस हरसंभव तरीके से महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।


                              Hot this week

                              जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आयोजित मेगा शतरंज प्रतियोगिता 28 जून को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आगामी...

                              रायपुर : प्रदेश के सिंचाई जलाशयों में बेहतर जलभराव

                              पिछले दो वर्षों की तुलना में स्थिति मजबूतरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories