तालाब में डूबने से महिला की मौत… नहाने गई थी, लौटी नहीं तो ढूंढने निकले परिजन, पानी में तैरती मिली लाश

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, महिला तालाब ने नहाने गई थी। जब काफी देर तक वह लौटी नहीं तो उसके पति समेत परिवार के अन्य सदस्य उसे खोजने निकले थे। वहीं उन्हें पानी में लाश तैरती मिली। मामले की जानकारी पुलिस को दी। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। फिर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामला जिले के नगरनार थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जिले के नकटी सेमरा की रहने वाली महिला सुखमती दोपहर करीब 1 बजे तालाब में नहाने गई हुई थी। उसका पति मेहतर नाग गांव से करीब आधा किमी दूर डोगरीगुड़ा कुरंदी 2 स्थित मछली पालन केंद्र गया हुआ था। वह वहां चौकीदारी का काम करता है। वहीं महिला जब शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी जानकारी महिला के पति को दी। पति घर लौटा। फिर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह तालाब के पास पहुंचा।

              वहीं महिला की खोजबीन की गई। गांव के एक ग्रामीण ने तालाब में महिला की लाश तैरते देखी। जिसकी जानकारी सभी को दी गई। फिर परिजनों ने पुलिस को खबर की मौके पर जवान और गोताखोरों की टीम पहुंची। गोताखोरों ने महिला के शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, महिला पानी में डूबी कैसे इस बात का पता लगाने पुलिस कोशिश कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories