पहले बनाया गर्लफ्रैंड फिर किया रेप… रायपुर के युवक ने होटल में ले जाकर लड़की के न्यूड वीडियो बनाए, फिर ब्लैकमेल कर किया बलात्कार

              RAIPUR: रायपुर में प्यार-मुहब्बत के झांसे में लेकर एक युवक ने युवती का रेप किया है। बदमाश ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। तंग आकर अपनी पहचान छुपाते हुए लड़की ने पुलिस से शिकायत की। अब इस मामले में लड़की के बॉय फ्रैंड को गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस कांड को अंजाम दिया।

              मामला रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके का है। यहां एक होटल में रेप और ब्लैकमेलिंग की ये वारदात हो रही थी। मामले में पुलिस ने ईफ्तार खान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। इसने गलत तरीके से लड़की से जिस्मानी ताल्लुकात बनाए और उसे डराकर रुपए भी एैंठ रहा था। 22 साल का ये शातिर बैकरपुर थाना मुस्तहरी जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल रायपुर के बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

              ईफ्तार खान ने कुछ महीने पहले रायपुर की एक युवती से दोस्ती। लड़की का नंबर लेकर उससे देर रात तक वॉट्सअप पर चैट किया करता था। इसके बाद उसे प्यार का इजहार करते हुए लव रिलेशन में फंसाया। लड़की को भरोसे में लेकर वो उसे होटल में लेकर गया। आरोपी ने पहले से ही मौदहापारा क्षेत्र के एक होटल में बुकिंग कर रखी थी। वहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बना लिया।

              बाद में बदमाश ने उस लड़की को न्यूड वीडियो दिखाया और बोला अब जब कहूं साथ आना होगा, वर्ना वीडियो वायरल कर दूंगा। ब्लैकमेल करते हुए लड़के ने लड़की को खूब धमकाया, उससे रुपए मांगे। घर वालों से छुपाकर लड़की ने 10 हजार रुपए ईफ्तार को लाकर दिए। इसके बाद वो लगातार वीडियो का डर दिखाकर लड़की का रेप करने लगा। उसने अब 1 लाख रुपए की डिमांड लड़की के सामने रखी। ईफ्तार के चंगुल में बुरी तरह से फंस चुकी लड़की ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों को भी इस कांड की जानकारी दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories