नर्सिंग छात्रा से दोस्ती, प्यार और फिर 3 साल तक दुष्कर्म… शादी का वादा करके बनाता रहा शारीरिक संबंध; बोला- परिजनों की मर्जी के बिना नहीं करूंगा शादी

              पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

              BILASPUR: बिलासपुर में नर्सिंग की छात्रा से युवक ने पहले दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार करके शादी करने का वादा किया, और तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में युवक ने अपने परिजनों की मर्जी के बिना उससे शादी करने से मना कर दिया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

              TI हरीश तांडेकर के मुताबिक, बीते बुधवार को सीपत क्षेत्र की 23 वर्षीय स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2019 में वह बिलासपुर के मंगला चौक के पास नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए फार्म जमा करने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ग्राम बिटकुला निवासी शशिकांत पाटनवार से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया और उसके साथ बातें करने लगा।

              दोस्ती के बाद प्यार फिर शादी करने का झांसा देकर करता रहा शोषण
              छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल से बातचीत के दौरान युवक की उसकी दोस्ती हो गई। इस बीच उसने प्यार का इजहार किया, यहां तक की शादी करने का वादा तक कर डाला। इसके बाद आरोपी युवक अलग-अलग जगहों पर युवती को ले जाकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

              युवक बोला- परिजनों की मर्जी के बिना नहीं कर सकता शादी
              इस बीच युवती ने जब युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। उसने कहा कि उसके घर वाले शादी करने के लिए राजी नहीं है। वह अपने परिजन की मर्जी के बिना शादी नहीं कर सकता। युवक के धोखा देने के बाद युवती परेशान होकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शशिकांत पाटनवार के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

              युवक की दूसरी जगह तय हो गया है रिश्ता

              युवक के परिजनों ने उसकी शादी के लिए रिश्ता तय कर दिया है। इसकी जानकारी जब युवती को हुई, तब उसने पहले शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाया। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद युवती अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराई।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories