Monday, March 2, 2026

              जांजगीर-चांपा: शिक्षक के घर 10 लाख की लूट… दादी-पोती को बंधक बनाकर वारदात, साढ़े 8 लाख के गहने और डेढ़ लाख नगद लेकर चारों आरोपी फरार

              जांजगीर-चांपा: जिले के अकलतरा नगरपालिका क्षेत्र में एक शिक्षक के घर शनिवार देर रात 10 लाख की लूट हो गई। आरोपियों ने साढ़े 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख कैश समेत 10 लाख की लूट को अंजाम दिया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, अकलतरा नगरपालिका के वार्ड नंबर- 5 गुरू घासीदास मोहल्ले में शिक्षक किशोर देवांगन का घर है। शनिवार को परिवार वाले खाना खाकर सोने के लिए चले गए। रात को डेढ़ बजे घर के पीछे किचन का दरवाजा तोड़कर 4 नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने कमरे में सो रही बच्ची और बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। घटना अकलतरा थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई।

              पूरा कमरा अस्तव्यस्त हालत में।

              पूरा कमरा अस्तव्यस्त हालत में।

              वारदात के वक्त शिक्षक किशोर देवांगन और उनकी पत्नी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। वहीं नीचे के एक कमरे में किशोर देवांगन का भाई सो रहा था। उस कमरे का दरवाजा आरोपियों ने बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे में किशोर की मां त्रिवेणी देवांगन (68 वर्ष) और उसकी पोती सोई हुई थी। चारों बदमाश बुजुर्ग के कमरे में घुसे और उनके हाथ-पैर और मुंह को बांध दिया और उनके साथ मारपीट की। महिला की पोती के मुंह को एक बदमाश दबाकर बैठ गया। चाकू की नोक पर दादी-पोती को बंधक बना लिया गया।

              पेड़ की टहनी पर साड़ी की रस्सी बनाकर आरोपी भाग निकले।

              पेड़ की टहनी पर साड़ी की रस्सी बनाकर आरोपी भाग निकले।

              इसके बाद आरोपियों ने कमरे की अलमारी में रखे साढ़े 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपए नगद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी 4 नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते से पेड़ की टहनी पर साड़ी की रस्सी बनाकर नीचे उतरे और फरार हो गए।

              साढ़े 8 लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपए की लूट।

              साढ़े 8 लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपए की लूट।

              बुजुर्ग महिला त्रिवेणी देवांगन ने घटना की जानकारी घर के ऊपर कमरे में सो रहे अपने बड़े बेटे किशोर देवांगन और छोटे बेटे को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों को पकड़ने और सबूत जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। मौके पर एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 4 नकाबपोश अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 394, 458 के तहत अकलतरा थाने मामला दर्ज किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories