ओवरब्रिज से टकराई बस, 26 यात्री घायल… रेलवे ट्रैक पर भी गिरे 2 लोग, हालत गंभीर; ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा

              रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस रेलवे ओवरब्रिज से जा टकराई। जिसकी वजह से 26 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 2 यात्री हादसे के बाद नीचे बने रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है।

              सोमवार सुबह यात्री बस CG 13 एबी 7596 रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। बस सुबह 7.30 बजे से 8 बजे के बीच दर्रीडीपा के पास पहुंची थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी। इसके बाद अचानक से ओवरब्रिज से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि 2 यात्री सीधे नीचे बने रेलवे ट्रैक पर गिर गए। कुछ लोग जमीन पर गिर गए थे। मौके पर चीख पुकार मच गई।

              बस के परखच्चे उड़ गए हैं।

              बस के परखच्चे उड़ गए हैं।

              घायलों में महिलाएं और बच्चा भी शामिल है।

              घायलों में महिलाएं और बच्चा भी शामिल है।

              घरघोड़ा अस्पताल में इलाज जारी

              उधर,राहगीरों ने जब ये सब देखा, तब उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया। जिसके बाद सभी घायलों को घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया है। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

              एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

              एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

              ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा

              ऐसा बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त ड्राइवर को झपकी आ गई थी। घटना के बाद से ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने उसकी तलाश भी शुरू कर दी है। इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा ज्यादा डैमेज हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रैंप योजना से सुकमा के उद्यमियों को मिली डिजिटल कारोबार की नई दिशा

                              डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने सीखे ऑनलाइन...

                              रायपुर : सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

                              मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित...

                              Related Articles

                              Popular Categories