बदलता दन्तेवाड़ा: नई तस्वीर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते एक और कदम रीपा के माध्यम से मिला मंच….

            • 21 लाख से अधिक रुपए का गोबर पेंट किया गया विक्रय

            दंतेवाड़ा: मुख्यमंत्री के मंशानुसार महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) प्रारंभ किया गया है। राज्य शासन का उद्देश्य रहा है कि रीपा जैसे नवाचार के माध्यम से स्थायी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। रीपा के माध्यम से कई बेरोजगारों को रोजगार मिला है आज के सामाजिक परिवेश में, दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय आज स्वयं ही सीखने और करने की कोशिश ने आत्मनिर्भरता की राह आसान कर दी है महिलाएं भी आज शिक्षा या अपने कौशल से  हर क्षेत्र में सफल होकर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है।

            21 लाख से अधिक रुपए का गोबर पेंट किया गया विक्रय

            रीपा के माध्यम से बेरोजगारों को मंच प्रदान किया गया है जिसमें वे भागीदारी बन अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला रहे हैं इसी तरह दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत ग्राम भैरमबंद में अनेक रोजगार मूलक कार्य किये जा रहें है। यहां के गौठान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदीयों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ उत्पादन, जैविक खाद उत्पादन,  मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, मछली पालन जैसे आजीविका मूलक कार्य किए जा रहें है। भैरमबंद में ही रीपा अंतर्गत गोबर पेंट निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है यह इकाई प्रदेश में सबसे अधिक गोबर पेंट उत्पादन व विक्रय करने वाली इकाइयों में से एक है।

            भैरमबन्द पेंट इकाई में राजीव युवा मितान के युवाओं को अत्यधिक लाभ वाला कार्य मिला है। जिस से वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिला रीपा नोडल ने बताया कि गोबर पेंट की यह इकाई एकल मशीन में पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक गोबर पेंट विक्रय करने वाली इकाई में से एक है जिसमें अब तक उत्पादन 9,500 लीटर गोबर पेंट राशि 21,34,500 रुपए का गोबर पेंट विक्रय किया जा चुका है। जिसमें 9 लाख 97 हजार का शुद्ध लाभ इनको मिला है। साथ ही अभी भी तीस हजार लीटर गोबर पेंट की मांग प्राप्त हो चुकी है। परिणामस्वरूप अब जिले के गौठान अब रोजगार का केंद्र बन स्वावलंबन की ओर निरंतर बढ़ रहे है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories