करंट लगने से पोल पर चिपका इलेक्ट्रीशियन… 11केवी लाइन के फॉल्ट को सुधार रहा था, अचानक दे दी गई बिजली सप्लाई, मौके पर मौत

          गरियाबंद: जिले के फॉल्ट सुधारने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई दे दी गई, जिससे मैकेनिक को करंट लग गया। वो पोल पर ही चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल उसके शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना शनिवार सुबह 9 बजे की है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, देवभोग थाना क्षेत्र के मूचबहाल में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण उस इलाके के लाइन में फॉल्ट आ गया था। शनिवार को सूचना मिलने पर मैकेनिक गजेंद्र मांझी फॉल्ट सुधारने के लिए गया हुआ था। इंस्यूलेटर का फ्यूज बनाने के लिए वो परमिट लेकर 11 केवी लाइन के पोल पर चढ़ा।

          करंट लगने से पोल से ही चिपक गया मैकेनिक।

          करंट लगने से पोल से ही चिपक गया मैकेनिक।

          इधर वो पोल पर चढ़कर काम कर ही रहा था कि अचानक से देवभोग विद्युत वितरण केंद्र ने बिजली की सप्लाई चालू कर दी। इससे उसके शरीर ने जोरदार झटका मारा। पोल के तार से चिंगारी निकली और लाइनमैन को करंट लग गया। करंट लगने से वो ऊपर पोल से ही चिपक गया और तड़प-तड़पकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

          देवभोग विद्युत वितरण केंद्र की लापरवाही आई सामने।

          देवभोग विद्युत वितरण केंद्र की लापरवाही आई सामने।

          लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विद्युत सप्लाई बंद की गई। घटना की सूचना मिलने पर देवभोग थाना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मैकेनिक के शव को पोल से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

          बिजली विभाग के उपअभियंता यशवंत ध्रुव ने कहा कि कर्मचारी गजेंद्र माझी आउटसोर्स पर काम कर रहा था। वो पास के गांव भरूवा मुड़ा का रहने वाला था। हादसा कैसे हुआ, ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर लाइन काटने की परमिट लेने के बावजूद काम पूरा हुए बगैर लाइन कैसे चालू की गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।



                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories