कोरबा: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे वरिष्ठ बीजेपी नेता.. केदारनाथ अग्रवाल की कार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एयर बैग खुलने से बची जान

              KORBA: कोरबा के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल और उनका परिवार एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। केदारनाथ अग्रवाल अपनी पत्नी, पोती और ड्राइवर के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए कटघोरा गए हुए थे, वहां से वापसी के दौरान उनकी कार दर्री स्थित सीएसईबी काॅलोनी के नजदीक जूनियर क्लब के पास दूसरी कार से टकरा गई। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल शुक्रवार देर रात कटघोरा से वापस कोरबा लौट रहे थे। सीएसईबी कॉलोनी दर्री के जूनियर क्लब के पास उनकी कार पहुंची ही थी, तभी सामने से एक कार तेज रफ्तार से आई और अनियंत्रित होकर इनकी कार से टकरा गई।

              वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल और उनका परिवार एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।

              वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल और उनका परिवार एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।

              टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत ये रही कि केदारनाथ अग्रवाल की गाड़ी के सभी एयर बैग खुल गए और उनकी, पत्नी, पोती और ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई।

              टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

              टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।

              गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से थाने लेकर पहुंची। वहीं बीजेपी नेता की पत्नी को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष...

                              रायपुर : सेवा और समर्पण भाव के कारण भारतीय डॉक्टरों को देश के बाहर भी मिलता है सम्मान – डेका

                              राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की...

                              Related Articles

                              Popular Categories