कोरबा: 2 बाइक में आमने सामने टक्कर, एक की मौत… बच्ची समेत 4 लोग घायल, पारिवारिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान हादसा

              कोरबा: जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं बच्ची समेत 4 लोग घायल हुए हैं। ये सभी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त ही दो बाइक में आपस में टक्कर हो गई। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है।

              जानकारी के मुताबिक, डांडपारा का रहने वाला रामायण मंझवार अपनी 2 बहन और भांजी के साथ रविवार को किसी रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर को वह वापस लौट रहा था। ये सभी अभी कोरबा से सतरेंगा रोड पर अजगरबहार गांव के पास पहुंचे थे। उसी दौरान हादसा हो गया है। सामने से आई बाइक के साथ रामायण की बाइक की टक्कर हो गई।

              हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही रामायण की मौत हो गई। वहीं रामायण की दोनों बहने, भांजी और दूसरे बाइक में सवार युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। उधर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              आईसीएआई कोरबा शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI)...

                              Related Articles

                              Popular Categories