सांप काटने से 10 साल की बच्ची की मौत… जमीन पर माता-पिता के साथ सोई थी, परिजनों ने सांप को भी पीट-पीटकर मार डाला

            सरगुजा: अंबिकापुर शहर के ग्राम बांसा में एक 10 साल की बच्ची की मौत सांप काटने से हो गई। वो जमीन पर अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी। सांप काटने पर बच्ची रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर माता-पिता उठे और उन्होंने बिस्तर के पास पड़े सांप को देखा। इसके बाद उन्होंने भी सांप को पीट-पीटकर मार डाला। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांसा के स्कूलपारा की रहने वाली 10 साल की प्रमिला दास अपने माता-पिता के साथ जमीन पर सोई हुई थी। बच्ची रात करीब 1 बजे अचानक उठकर रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे और लाइट जलाकर देखा, तो बिस्तर के पास सांप बैठा हुआ था। परिजनों को यह समझते देर नहीं लगी कि बेटी को सांप ने डस लिया है।

            सांप को मार डाला, बेटी की भी गई जान

            इधर सांप को बिस्तर के पास देखकर माता-पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से उसे मार डाला। माता-पिता ने देखा कि बच्ची के दाहिने गाल पर सांप के डसने का निशान बना हुआ था। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, इस बीच घर में ही उसकी मौत हो गई। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories