Sunday, March 1, 2026

              अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में छात्र की मौत… अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; कुछ दिन पहले ही हुआ था एडमिशन

              स्कूल प्रबंधन और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। - Dainik Bhaskar

              स्कूल प्रबंधन और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

              अंबिकापुर: अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। यहां छठी क्लास में पढ़ने वाले 12 साल के स्टूडेंट (कैडेट) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में जानकारी पुलिस और परिजनों को दी है। फिलहाल बच्चे की मौत कैसे हुई इस संबंध में जांच की जा रही है। छात्र बिलासपुर का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

              सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले छठवीं क्लास के स्टूडेंट ऋषभ धारिया की तबीयत बुधवार सुबह बिगड़ी थी। स्टूडेंट ने स्कूल में टीचर से अपनी तबीयत के बारे में बताया। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक रास्ते में ऋषभ की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

              ऋषभ धारिया बिलासपुर का रहने वाला था।

              ऋषभ धारिया बिलासपुर का रहने वाला था।

              स्कूल में छात्र की मौत की हो रही जांच

              सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल कर्नल मिताली मधुमिता के मुताबिक बच्चे का इस तरह अचानक निधन होना हम सभी के लिए दुखद है। बेहद संवेदनशील ढंग से सैनिक स्कूल इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। इस बारे में हमने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी जानकारी दी है। बच्चे के परिजन बिलासपुर में रहते हैं, उन्हें भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी मामले की जानकारी दी गई है। स्टूडेंट का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

              अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया।

              अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया।

              कुछ ही दिन पहले आया था स्कूल

              प्रिंसिपल कर्नल मिताली ने बताया, स्टूडेंट कुछ दिन पहले ही स्कूल में भर्ती हुआ था। फिलहाल बच्चे को क्या पहले से कोई बीमारी थी, इस बारे में परिजनों से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हम जांच कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories