नक्सलियों से मिलकर युवक को किडनैप करने वाला आरोपी गिरफ्तार… भिलाई से किडनैप करके ले गया था जंगल, काफी दिनों से था फरार

          दुर्ग: जिले में एक साल पहले युवक को किडनैप कर कालाहांडी के जंगल ले जाने वाले चर्चित मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने लक्ष्मी नगर सुपेला निवासी परवेज खान (55 साल) को मरोदा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

          सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी 2022 को मुरुम खदान फरीद नगर सुपेला निवासी सतीश गंधर्व (21 साल) का कुछ लोगों ने अपरहण कर लिया था। उसकी मां सविता गंधर्व गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर युवक की तलाश कर ही रही थी कि उसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गुमशुदा व्यक्ति सतीश गंधर्व को निर्वस्त्र कर एक जंगल में रखा गया है और उसे मारा पीटा जा रहा है।

          युवक वीडियो में यह कहता हुआ दिख रहा है कि उसे कालाहांडी (उड़ीसा) के जंगल में बंधक बना कर रखा गया है। गांजा तस्करों ने उसका अपरहण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम काहालांडी रवाना हुई। टीम ने उड़ीसा के नक्सल प्रभारी कालाहांडी जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एम. रामपुर थाना क्षेत्र के इलाके से सतीश को आजाद कराया।

          पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपी

          पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपी

          नक्सलियों ने बनाकर रखा था बंधक
          पुलिस जब कालाहांडी के जंगल पहुंची तो उन्होंने अपने वहां के मुखबिर से पता लगाया। मुखबिर ने बताया कि गांजा तस्करी करने वाले लोगों के द्वारा दो लोगों को बंधक बनाया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम उस जगह तक पहुंची। कई घंटे जंगल में छिपे रहने के बाद जब बंधक युवकों के पास तीन चार लोग बचे तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बंधक सतीश को छुड़ाने के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ लाई।

          एक साल से फरार था परवेज खान
          सुपेला पुलिस ने बताया कि सतीश को किडनैप करने का मुख्य आरोपी परवेज खान था। जैसे ही उसे पता चला कि पुलिस ने सतीश को बचा लिया तो वो फरार हो गया। पुलिस को तब से उसकी तलाश थी। इसी दौरान मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि परवेज मरोदा आने वाला है। तत्काल पुलिस की एक टीम सादे वर्दी में मरोदा पहुंची और परवेज खान को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। परवेज के खलाफ कई थानो में अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं।



                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories