कोरबा: जिले में चना का है पर्याप्त भंडारण…

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले में चने की कोई कमी नहीं है एवं माह अगस्त 2023 हेतु भी चना उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले के माढ़ा क्षेत्र में खाद्य संचालक द्वारा चना आबंटन जारी किया गया है। माढ़ा क्षेत्र में कुल 5622.76 क्विंटल चना प्रतिमाह प्राप्त हुआ है, जिसमें दुकानों की शेष बचत मात्रा पर अधिक जारी मात्रा तय की जाती है।

            खाद्य संचालनालय द्वारा माह जून 2023 हेतु 5622.76 क्विटल चना का आबंटन प्राप्त हुआ था जिसमें अधिकतम जारी मात्रा अर्थात दुकानों में शेष बचत मात्रा के आधार पर 5134.50 क्विंटल चना नान द्वारा भण्डारण किया गया। इस प्रकार अधिकतम जारी मात्रा के आधार पर 100 प्रतिशत भण्डारण किया गया। माह जुलाई 2023 हेतु 5636.26 क्विटल चना आबंटन प्राप्त हुआ है। जिसके अंर्तगत 2300 क्विंटल भण्डारण किया जा चुका है। इसी प्रकार माह जुलाई 2023 हेतु भण्डारण कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है और समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories