कोरबा: SECL कॉलोनियों की समस्या जानने कल दौरे पर निकलेंगे राजस्व मंत्री….

              • कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी रहेंगे साथ में, निगम एवं एसईसीएल के अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): एसईसीएल कॉलोनियों में आये दिन मिल रही समस्याओं को देखते हुए आज राजस्व मंत्री स्वयं निरीक्षण करने विभिन्न कॉलोनियों का दौरा करेंगे। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आने वाली एसईसीएल की आवासीय कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क, नाली एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर यहां के रहवासियों द्वारा लगातार शिकायते  मिल रही हैं। पहले भी समय-समय पर इन समस्याओं को दूर करने एसईसीएल प्रबंधन को अवगत कराया गया लेकिन एसईसीएल प्रबंधन व्याप्त समस्याओं को दूर करने के लिए समोचित उपाय नही किया और कर्मियों की सुविधाओं पर ध्यान नही दिया। कॉलोनियों के कई घरों की छत गिरने की भी खबर मिलती रही और कॉलोनीवासियों में सुरक्षा के प्रति दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

              इन सब समस्याओं को करीब से देखने और कॉलोनी वासियों से रूबरू होने के लिए राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल 03 जुलाई 2023 दिन सोमवार को एसईसीएल की विभिन्न कॉलोनियों का दौरा करेंगे। श्री अग्रवाल टी पी नगर कांग्रेस कार्यालय से प्रातः 10.00 वार्ड क्र. 25 मुड़ापार बाजार के पास  स्थित एसईसीएल का मुख्य चिकित्सालय पहुचेंगे और वहां का निरीक्षण करेंगे एवं संसाधनों  की जानकारी लेंगे। यहां से सुभाष ब्लॉक एमडी टाईप आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वार्ड क्र. 27 के एबीएस आवासीय कॉलोनी वालो से मिलकर वहां की समस्या से अवगत होंगे। यहां से वार्ड क्र. 30 मानिकपुर जाते समय रास्ते में विद्युत वितरण विभाग द्वारा स्थापित विद्युत सब स्टेशन का अवलोकन करेंगे।

              दोपहर 12.00 बजे वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में संचालित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करेंगे फिर वार्ड क्र. 13 के कुश्ती मैदान के सामने एसईसीएल आवासीय परिसर पहुंच कर लोगों की समस्या से अवगत होंगे। दोपहर 01.00 बजे वार्ड क्र. 59 कुसमुण्डा वैशाली नगर का भ्रमण करेंगे और वार्डवासियों से भेंट मुलाकात कर दोपहर 01.30 बजे बल्गी पहुंचकर वहां की कॉलोनी में रह रहे लोगों की समस्या से अवगत होंगे।

              इन सभी स्थानों पर एसईसीएल के अधिकारियों एवं नगर निगम के जोन अधिकारियों को समय पर मंत्री श्री अग्रवाल के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। निज सहायक सुरेश कुमार अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, जोन, वार्ड एवं बूथ पदाधिकारियों को भी समय पर उपस्थित होने एवं  कांग्रेस कार्यालय से साथ में चलने के लिए आग्रह किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : डी.एल.एड मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा...

                              रायपुर : हेलमेट बैंक : सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो...

                              रायपुर : योजना, मार्गदर्शन और नवाचार से समृद्धि की नई कहानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बदलती कृषि पद्धतियों और शासन...

                              Related Articles

                              Popular Categories