रायपुर: गौठानों में सवा 8 लाख रुपये का गौमूत्र क्रय…

              • गौमूत्र से बन रहा है जैविक कीटनाशक एवं जीवामृत

              रायपुर: गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर खरीदी के साथ-साथ 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 8 लाख 24 हजार 720 रूपए में 2 लाख 6 हजार 180 लीटर गौमूत्र क्रय किया जा चुका है, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 87,227 लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और 34,385 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत का उत्पादन किया जा चुका है, जिसका विक्रय किया जा रहा है। इससे राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य के किसानों द्वारा अब तक 83,649 लीटर जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और 32,140 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत क्रय कर खेती में उपयोग किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories