कोरबा: राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु नामांकन 15 अक्टूबर तक…

            कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्याे के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान की जाती है। जिले के ऐसे बालक-बालिका जिनके द्वारा अपनी जान की परवाह किए बैगर दूसरे की जान बचाने हेतु किए गए बहादुरी के अनुकरणीय कार्य से संबंधित नामांकन प्रस्ताव जिलास्तर से आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 के पूर्व, भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली को प्रेषित किया जाना है। इस हेतु जिले के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु पात्रताधारी बालक-बालिका आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर 2023 तक वेबसाईट www.iccw.co.in  में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की एक प्रति संबंधित परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा को उपलबध कराएं। पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट  www.iccw.co.in में अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर

                          प्रकाश को भारी-भरकम बिजली बिल से मिली मुक्तिरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories