बुजुर्ग महिला की पिटाई, फिर गुप्तांग में डाल दी लकड़ी… जंगल में रातभर पड़ी रही घायल, पहले गैंगरेप का था शक, पुलिस ने 10 दिन बाद किया खुलासा

        जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। जब महिला बेहोश हुई तो उसके गुप्तांग में लकड़ी डाल दी। जंगल में रातभर बुजुर्ग घायल अवस्था में पड़ी रही। हालांकि, सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया था। वारदात के 10 दिन बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार के लिया है। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के मारडूम थाना क्षेत्र का है।

        दरअसल, यह मामला 25 जून का है। उस दिन बुजुर्ग महिला किसी काम को लेकर घर के ही पास स्थित जंगल की तरफ गई हुई थी। वहां से जब वह लौट रही थी तो उस समय गांव के ही एक युवक सुखलाल बघेल (22) ने उसे रूकवाया। फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इतने में ही युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में नीचे गिर गई थी। जिसके बाद युवक ने एक लकड़ी को बुजुर्ग के गुप्तांग में डाल दिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

        आरोपी जो जेल भेज दिया गया है।

        आरोपी जो जेल भेज दिया गया है।

        उस रात जब बुजुर्ग महिला अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले थे। रातभर यहां-वहां खोजा लेकिन नहीं मिली। फिर अगले दिन सुबह गांव के कुछ ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो उन्होंने बुजुर्ग को अधमरी हालत में देखा जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी। फिर बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक तौर पर यह गैंगरेप का मामला होना नजर आया। इसी एंगल से पुलिस ने जांच शुरू की थी। फिर कुछ दिन पहले पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया।

        जिसके बाद पुलिस ने एक SIT टीम गठित की थी। मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक को गांव के ही एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से दोबारा पूछताछ की गई थी। महिला ने खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने भी इस संबंध में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories