सूरजपुर: जिला पंचायत सीईओ ने मुख्यालय जनपद पंचायत के कार्यों का किया औचक निरीक्षण… 

          सूरजपुर:  जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने आज जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।  जिसमें ग्राम पंचायत सिलफिली में निर्मित गौठान का निरीक्षण किया, जिसमें बाड़ी के कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बाड़ी विकास में और अधिक गतिविधिया करने के लिए कहा। गौठान में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन पर समूह की महिलाओं को विशेष ध्यान देकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। वर्मी खाद उत्पादन हेतु प्रतिदिन गोबर खरीदी करने व खाद बनाने के प्रतिशत में वृद्धि करने हेतु गौठान नोडल को निर्देशित किया।

          तत्पश्चात ग्राम पंचायत वीरपुर के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर के चारों ओर फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद रामनगर में स्कूल मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया व शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने व परिसर को साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत व जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    रायपुर : अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज

                    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के...

                    Related Articles

                    Popular Categories