कोरबा: युवक ने मालगाड़ी से कटकर दी जान… कुसमुंडा खदान में लगी थी नौकरी, मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने का कहकर निकला था घर से

        कोरबा: जिले के सुभाष ब्लॉक काॅलोनी में रहने वाले एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी। युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है, इस बात का पता नहीं चल सका है। माइनिंग सरदार की पढ़ाई करने के बाद युवक मुकेश को जॉब भी मिल गई थी, लेकिन उसने अज्ञात कारणों से अपनी जान दे दी। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, SECL के सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले युवक मुकेश कुमार ने माइनिंग सरदार का कोर्स किया था। वो रोजगार की तलाश में था। उसे कुसमुंडा खदान में नौकरी मिल भी गई थी। जॉब ज्वाइन करने के लिए उसे मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत थी, जिसे बनवाने के लिए वो गुरुवार को घर से निकला था। काफी देर बाद भी वो घर वापस नहीं लौटा। परिजन उसका इंतजार कर ही रहे थे कि उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली।

        युवक ने की खुदकुशी, परिजन और परिचितों की भीड़।

        युवक ने की खुदकुशी, परिजन और परिचितों की भीड़।

        मुकेश की लाश भिलाईखुर्द के पास क्षत-विक्षत हालत में रेल पटरियों की बीच पाई गई है। उसने मालगाड़ी के सामने कूदकर उसके अपनी जान दे दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वे भी आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

        परिवारवालों को भी आत्महत्या के कारणों का अंदाजा नहीं।

        परिवारवालों को भी आत्महत्या के कारणों का अंदाजा नहीं।

        मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक ने माइनिंग सरदार का कोर्स किया था। नौकरी मिलने पर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपनी मां से 500 रुपए लेकर वो घर से निकला था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।



                Hot this week

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                Related Articles

                Popular Categories