महिला ने थप्पड़ मारा, पंच ने दे दी जान… सुसाइड नोट में लिखा-अपमानित हूं, मुझे नहीं जीना, फंदे पर लटका मिला शव

              RAIGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक गांव की पंच ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसे महिला ने थप्पड़ मारा था। जिसके चलते वह परेशान हो गया था। इसके कुछ देर बाद उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। शख्स ने मरने के पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने अपमानित महसूस करने की बात लिखी है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

              रैरूमा चैकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालू पखना निवासी समयनाथ मांझी(48) में वार्ड पंच था। गुरुवार शाम को अपने पड़ोसियों के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। वह सब से बात कर रहा था। उसी समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा एक्का वहां पहुंची और समयनाथ से विवाद करने लग गई।

              शुक्रवार सुबह परिजनों ने शख्स का शव फंदे से लटका हुआ देखा था।

              शुक्रवार सुबह परिजनों ने शख्स का शव फंदे से लटका हुआ देखा था।

              पैसे को लेकर विवाद था

              बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे को लेकर कोई विवाद था। इसी बात को लेकर महिला झगड़ा करने पहुंची थी। विवाद के दौरान उसने सबके सामने ही समयनाथ को थप्पड़ मार दिया। इसके अलावा उसने समयनाथ से मारपीट की। महिला ने समयनाथ को गाली भी दी। इसी बीच आवाज सुनकर समयनाथ की पत्नी मौके पर पहुंची।

              मौके से यह सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

              मौके से यह सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

              सुसाइड नोट में लिखा-अपमानित हूं, मुझे नहीं जीना

              इसके बाद विवाद को शांत कराया गया। फिर सब अपने-अपने घर लौट गए। उधर, रात में खाना खाकर समयनाथ के घरवाले सो गए। वहीं जब अगले दिन परिजन सोकर उठे तो उन्होंने फंदे पर लटका हुआ समयनाथ का शव देखा। पास में ही सुसाइड नोट भी पड़ा था।

              सुसाइड नोट में शख्स ने लिखा-मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं। मेरे साथ जो हुआ वह नहीं होना था। इसलिए मुझे अब जीना ही नहीं है। श्रीमान जी प्रभा को कुछ नहीं बोला था, तब भी मेरे उपर जबरदस्ती प्रहार किया गया है. मेरा नाम समयनाथ मांझी उम्र 48 वर्ष है और हमारे यहां किसी भी महिला पुरूष को नहीं मारती है, इसको अपमान समझते हैं।

              इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

                              छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

                              KORBA : होली पर्व पर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में जारी रहेंगी आपात सेवाएँ

                              कोरबा (BCC NEWS 24): मेडिकल कॉलेज संबंध चिकित्सालय (100...

                              Related Articles

                              Popular Categories