रायपुर: भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी आवासीय सुविधा…

              • सैनिक कल्याण कार्यालय 12 बच्चों को देगा सुविधा, 12 जुलाई तक कोटेशन मंगाए

              रायपुर: छत्तीसगढ के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए उच्च शिक्षा लेना अब आसान होगा। सैनिक कल्याण बोर्ड भूतपूर्व सैनिकों की वीरनारियों, विधावाओं व भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, व्यावसायिक शिक्षा और प्रबंधन कॉलेज में डिग्री की पढ़ाई के लिए बारह विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा देगा।

              जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनुराग तिवारी ने बताया कि शिक्षण सत्र 2023-24 में छह छात्राओं और छह छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को केवल आवासीय सुविधा दी जाएगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा रायपुर शहर में संचालित छात्रावासों को इसके लिए 12 जुलाई 2023 तक कोटेशन सहित आवेदन आमंत्रित किए गए है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीएमएचओ ऑफिस के पास मोतीबाग रोड़, शास्त्री चौक रायपुर से संपर्क किया जा सकता है। नियम शर्तो की जानकारी फोन नं.- 0771-2237449 या मोबाईल नं.- 89855-45694 से भी ली जा सकती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : तालाब में डूबने से हुई दो मौतों पर प्रशासन का संबल

                              पीड़ित परिवारों को 8 लाख की सहायता मंजूररायपुर (BCC...

                              रायपुर : गंगालूर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब

                              सुशासन की पहुंच हुई और भी सुगम103 हितग्राहियों को...

                              रायपुर : अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता : सोनमणि बोरा

                              प्रमुख सचिव ने पीएम सेजस विद्यालय कुम्हारी का किया...

                              रायपुर : जल संरक्षण का संदेश दे रहे आंगनबाड़ी के नन्हे कदम

                              बस्तर के बच्चों ने खेल-खेल में सीखा स्वस्थ जीवन...

                              Related Articles

                              Popular Categories