रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्ड़ल द्वारा आयोजित परीक्षा 9 जुलाई को…

              रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्ड़ल द्वारा पी.पी.टी., प्री.एम.सी.ए., प्री.बी.ए.बी.एड. और प्री.बी.एस.सी.बी.एड. परीक्षाएं 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह सभी परिक्षाएं एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में पी.पी.टी छह केन्द्रों मे, प्री.एम.सी.ए छह केन्द्रो में सुबह 9 से 12ः15 तक आयोजित होगी। 9 जुलाई को दूसरी पाली में प्री.बी.ए.बी.एड. एवं प्री.बी.एस.सीए.बी.एड. की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4ः15 बजे तक 28 केन्द्रो में आयोजित होगी।

              परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी श्रीमती रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास विभाग श्री केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय में कक्ष क्रमांक-6 में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इस परीक्षा में लगभग 18 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories