दंतैल हाथी ने ली युवक की जान… वीडियो बनाने के लिए गया था पास, हाथी ने कुचलकर मारा

        कांकेर: जिले के पखांजूर क्षेत्र में दंतैल हाथी ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

        बड़े कापसी गांव के सड़कपारा में झुंड से बिछड़कर विचरण कर दंतैल हाथी पहुचा हुआ था जिसे देखने काफी भीड़ जमा हो गई थी, वन अमले ने लोगो को सतर्क भी किया था लेकिन युवक ने हाथी को देखने और वीडियो बनाने के शौक में अपनी जान गवा दी।

        बीते दो दिनों से दुर्गुकोंदल और पखांजुर के मध्यावर्ती इलाके में दंतैल हाथी विचरण कर रहा है, जिसको लेकर वन विभाग ने आस पास के गांव में एलर्ट भी जारी किया था, पी व्ही 122 का रहने वाला युवक कमलेश हालदार जो कि घूम घूमकर सामान बेचने का काम करता था वह बड़े कापसी सामान बेचने आया हुआ था, तभी सड़कपारा में हाथी आने की खबर सुनकर वह हाथी को देखने चला गया, मौके पर हाथी को देखने काफी लोग जमा हो गए थे वन अमले ने लोगो को मौके से हटाया भी था लेकिन कमलेश किसी तरह हाथी के नजदीक चला गया और हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुचे वन अमले ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की है, साथ ही 6 लाख रुपये मुआवजे का प्रकरण तैयार किया गया है।

        बता दे कि जो दंतैल हाथी क्षेत्र में विचरण कर रहा है वो इसके पहले भी बालोद जिले में एक महिला को कुचलकर मार चुका है। दो दिन से क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथी ने कई कच्चे मकानों को भी तोड़ दिया है साथ ही फसल को भी नुकसान पहुचाया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

                मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री,...

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                Related Articles

                Popular Categories