छत्तीसगढ़ के 6वें मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन.. 374.08 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक कॉलेज, 8 विभागों का संचालन; इलाज के लिए नहीं जाना होगा रायपुर

        सरगुजा: छत्तीसगढ़ के 6वें मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के लिए सीएम भूपेश बघेल शनिवार को अंबिकापुर आने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें अपना सरगुजा प्रवास रद्द करना पड़ा। सीएम ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया।

        खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने फीता काटकर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज भवन का औपचारिक लोकार्पण किया। राजमाता के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखे जाने पर कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भावुक हो गए। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज 374.08 करोड़ की लागत से बना है।

        वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरगुजा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यहां के मेडिकल कॉलेज में 8 विभागों का संचालन होगा। यह अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज है, जिसका लाभ सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगा। सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य की रोशनी क्षेत्र में पहुंचा रही है। गरीब माता व बहनों की चौखट तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंच रही है।

        खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और पार्टी कार्यकर्ता।

        खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और पार्टी कार्यकर्ता।

        उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की कमी दूर की जा रही है। शिक्षा एवं चिकित्सा सरकार का अहम हिस्सा है। हर व्यक्ति को सस्ती दवा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के नाम से मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हुआ है, यह खुशी की बात है।

        भावुक हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

        स्वास्थ्य मंत्री अपनी मां के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखे जाने पर भावुक हो गए। उन्होंने अपनी माता जी को याद करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सीएम ने उनकी मां के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा था। मां का आंचल पूरे सरगुजा के लिए फैला हुआ था। हम इस कार्यक्रम में मौसम खराब होने की वजह से नहीं पहुंच पाए, आगे फिर कभी औपचारिक उद्घाटन के लिए सीएम के साथ वहां आएंगे।

        खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने फीता काटकर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज भवन का औपचारिक लोकार्पण किया।

        खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने फीता काटकर राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज भवन का औपचारिक लोकार्पण किया।

        स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज से काफी बेहतर है। एमबीबीएस छात्रों के लिए यहां बेहतर सुविधाएं दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों की मेहनत रंग ला रही है।

        अब नहीं जाना पड़ेगा रायपुर

        खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को काफी दिनों से मेडिकल कॉलेज की प्रतीक्षा थी। अब यहां के मरीजों को रेफर होकर रायपुर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरगुजा एक-एक कर कई विकास कार्यों से जुड़ रहा है। हम लोगों ने एयरपोर्ट से शहर तक को सजा रखा था, लेकिन सीएम मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए।

        सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में हुए शामिल।

        सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में हुए शामिल।

        कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विधायक डॉ. प्रीतम राम, मेयर डा. अजय तिर्की, जिपं सदस्य व राकेश गुप्ता, जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, एमआईसी मेंबर द्वितेंद्र मिश्रा, शैलेष सिंह, कमिश्रर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुंदन कुमार, डीएफओ पंकज कमल, एसपी सुनील शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories