कोरबा में पकड़ाया सेक्स रैकेट, 6 लड़कियों के साथ 2 लड़के अरेस्ट… शहर के बीचों बीच चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, लोगों की शिकायत के बाद एक्शन

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहर के बीचों बीच स्थित एक मकान में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से 6 लड़कियों और 2 पुरुष को पकड़ा गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर आवासीय परिसर का है।

              असल में मकान में चल रही गतिविधियों को लेकर आसपास के लोग काफी समय से परेशान थे, जिनकी शिकायत के बाद पुलिस को पता चला था कि मकान मालकिन की देखरेख में ही यह सब चल रहा है। सीएसपी के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस की टीमों ने इस अड्डे पर दबिश दी।

              पुलिस की 5 गाड़ियों के यहां पहुंचने के बाद मकान में मौजूद लोग डर गए और भागने की फिराक में थे। मगर ऐसा हो ना सका। पुलिस ने मौके से सभी को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में से 2 लोग मकान मालिक ही हैं।

              अब आरोपियों से पूछताछ के साथ पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शहरी क्षेत्र में और भी जगहों पर इस तरह की गतिविधियों के संचालन होने की खबरें मिल रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : शहीद के सम्मान से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

                              कीर्ति चक्र विजेता अमर शहीद सोढ़ी नारायण के घर...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का हुआ त्वरित पहल

                              दिव्यांग हितग्राही को मिला व्हीलचेयररायपुर (BCC NEWS 24): शासन...

                              रायपुर : गेंदे की खेती से कुमारी चंद्राकर को अतिरिक्त आमदनी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महासमुंद  जिले जिले के बागबाहरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories