कोरबा: छुरीकला गौठान मवेशियों के देखरेख हेतु किया जा रहा फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार…

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत मवेशियों को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए निकाय द्वारा आवश्यक कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में निकाय द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाये जाने हेतु रोका-छेका की टीम गठित किया गया है। जिनके द्वारा मवेशियों को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से पशुपालकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने हेतु सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला में मवेशियों के देखरेख एवं चारे पानी की व्यवस्था हेतु गौठान संचालित है। वर्तमान में गौठान की बाउण्ड्री की तार फेसिंग एवं बॉस बल्ली को अज्ञात लोगों द्वारा चुरा लिया गया है। जिसके कारण गौठान में मवेशियों को एकत्र रखने में कठिनाई हो रही है। सीएमओ छुरीकला ने बताया कि गौठान में फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य किया जा रहा है एवं जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कर मवेशियों को गौठान में ही एकत्र रखा जाएगा। जिससे किसानों एवं पशुपालकों को पशुओं के कारण खेती के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने स्व-गणना कार्य को किया पूर्ण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र...

                              रायपुर : लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित

                              आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तकरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories