हिट एंड रन मामले का आरोपी अरेस्ट… ट्रांसपोर्टर ने मारी थी बाइक को टक्कर, कॉलेज छात्रा की गई थी जान, 15 घंटे बाद गिरफ्तारी

              दुर्ग: जिले के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी चौक में बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक्सीडेंट करने वाली स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को 15 घंटे बाद गिरफ्तार किया। उसने शराब के नशे में गाड़ी चलाई थी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

              दुर्घटना स्थल पर गुस्साए लोगों और महिलाओं ने किया चक्काजाम

              दुर्घटना स्थल पर गुस्साए लोगों और महिलाओं ने किया चक्काजाम

              आपको बता दें कि मंगल बाजार छावनी चौक के पास रविवार रात 7-8 बजे के बीच एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में साक्षी साव पिता प्रमोद साव (18 साल) की मौत हो गई थी। वहीं उसका छोटा भाई चंदन साव (16 साल) की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। उसमें एक सफेद गाड़ी होने का पता चला।

              दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने किया जब्त

              दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने किया जब्त

              इसके बाद पुलिस ने हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया से सफेद रंग की स्कॉर्पियो CG 07 CM 4151 को जब्त किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें अनमोल यादव पिता योगेंद्र (34 साल) निवासी हथखोज ने दुर्घटना करना स्वीकार किया। गाड़ी अनमोल की ही थी और वो खुद पेशे से एक ट्रांसपोर्टर है। पुलिस ने उसके खिलाफ एमवी एक्ट की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

              सड़क दुर्घटना में मृत साक्षी और उसका घायल भाई चंदन।

              सड़क दुर्घटना में मृत साक्षी और उसका घायल भाई चंदन।

              शव मिलने के बाद लोगों ने किया था चक्काजाम
              रविवार रात दुर्घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने चक्काजाम कर हंगामा करने की कोशिश की थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने पर चक्का जाम की स्थिति नहीं निर्मित हो पाई। अगले दिन सोमवार को पीएम के बाद साक्षी का शव मिलते ही परिजन फिर से भड़क गए। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर जाकर चक्क जाम कर दिया। कई घंटों तक वहां गहमा-गहमी की स्थिति रही। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सख्त कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।


                              Hot this week

                              रायपुर : हेलमेट बैंक : सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो...

                              रायपुर : डी.एल.एड मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories