सूरजपुर: गौठानों में प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी करें सुनिश्चित – कलेक्टर

              सूरजपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के समस्त गौठानों में गोबर खरीदी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर ने 20 क्विंटल से कम खरीदी करने वालों गौठानों की जनपदवार जानकारी लेते हुए, गोबर खरीदी में क्या समस्या आ रही है। उनके निराकरण के उपाय संबंधित जनपद सीईओ तथा गौठान के नोडल अधिकारियों से पूछा। उन्होंने बताया कि आपकी ही तरह अन्य गौठान वाले प्रति पखवाड़ा 30 क्विंटल से उपर खरीद लेते है। फिर क्या कारण है, आप गोबर नहीं खरीद पा रहे है। इसके लिए उन्होंने गौठान नोडल अधिकारियों से कहा कि वे गोबर खरीदी की सतत् निगरानी करें तथा गांवों के किसानों गोबर बेचने के लिए प्रोत्साहित करें। समय-समय पर गौठान समिति की बैठक का आयोजन कर खरीदी में आने वाले समस्याओं पर चर्चा करें तथा जनपद स्तर ही उसका निराकरण करने का प्रयास करें। उन्होंने बैठक में कहा ग्रामीण, आवर्ती चराई तथा नगरीय निकायों में 0 से 10 क्विंटल एवं 10 से 20 क्विंटल गोबर खरीदी वाले गौठानों मे और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। नोडल अधिकारियों सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को अधिक से अधिक गोबर खरीदने के निर्देश दिये। बैठक में जिला सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम सागर राज सिंह, नन्दजी पांडेय, श्रीमती दीपिका नेताम, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी, सर्व जनपद सीईओ, एसडीओ फॉरेस्ट, आरईएओ सहित जिले में संचालित गौठानों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              Related Articles

                              Popular Categories