KORBA: एनटीपीसी कोरबा सामाजिक नैगमिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम…

              कोरबा (BCC NEWS 24): 02 से 09 जुलाई 2023 तक एनटीपीसी कोरबा सामाजिक नैगमिक दायित्व के अंतर्गत युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

              इस 8 दिवसीय कार्यक्रम एनटीपीसी कोरबा सी.एस.आर. एवं व्यक्तित्व विकास द्वारा एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रभावित ग्राम धनरास में आयोजित किया गया।

              कुल 40 प्रशिक्षणार्थीयों (युवक एवं युवतियां) ने भाग लिया तथा योग, ध्यान, प्रणायाम एवं सुदर्शन क्रिया के साथ साथ आत्मरक्षा व नेतृत्व क्षमता का विकास ,स्वयं व राष्ट्र के लिए नेतृत्व शक्ति का विकास, संचार , कौशल और सार्वजनिक सेवा की कला, टाइम मैनेजमेंट और माइंड मैनेजमेंट सीखा। एसी सत्र में युवाओं ने नशा न करने का संकल्प भी लिया।

              दिनांक 10.07.2023 को कार्यक्रम के समापन समारोह में एनटीपीसी कोरबा सामाजिक नैगमिक दायित्व के अंतर्गत सभी प्रशिक्षणार्थीयों को पानी फिल्टर मशीन वितरण किया गया।

              प्रशिक्षण से सभी युवाओं के चेहरे पर एक नई मुस्कान आयी। युवाओ ने धनरास ग्राम को एक आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिया। सभी युवाओ ने NTPC का धन्यवाद किया और कहा कि, “हम युवाओ को ऐसे ट्रेनिंग देकर हमारा भाग्य को जगा दिया जाता है।”

              ग्राम पंचायत धनरास के एनटीपीसी द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन में चल रहे कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के उप महाप्रबंधक मानव संसाधन व सी.एस.आर., श्री बिजय कुमार स्वांई एवं सी.एस.आर. की पुरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन

                              आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर...

                              रायपुर : संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

                              आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से...

                              रायपुर : बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

                              ग्रामोद्योग सचिव ने किसानों की आय बढ़ाने और धागाकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories