रायपुर में मिली युवक की लाश… 4 से 5 दिन पुराना है शव, पहचान करने में जुटी पुलिस, हत्या कर फेंकने की आशंका

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसलिए पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि शव 4 से 5 दिन पुराना था। उसके शरीर में चोट के भी निशान हैं। इसलिए युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

              परसतराई और मुरेठी गांव के बीच बाड़ी नाम से एक पर्यटन स्थान है। ये इलाका खारून नदी से लगा हुआ है। जहां लोग घूमने के लिए आते हैं। इस बीच बुधवार सुबह लोग यहां पहुंचे थे। जहां उनकी नजर एक लाश पर पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

              खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। वहीं आस-पास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। मगर युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इसलिए आस-पास के थानों की मदद से भी उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

              पुलिस को जांच में युवक के शव में काफी चोट के निशान मिले हैंं। माना जा रहा है कि उसकी उम्र 30 से 35 साल रही होगी। ये भी माना जा रहा है कि युवक का किसी से विवाद हुआ होगा। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              Related Articles

                              Popular Categories