छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग में बड़ा फेरबदल… सिंहदेव को ऊर्जा, रविंद्र चौबे को स्कूल शिक्षा और मरकाम को ST,SC,OBC और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिला

        रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का विभाग बदला जा रहा है। अधिसूचना जारी होने से पहले सूत्रों के हवाले से बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया जा रहा है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था।

        इसी तरह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय को दिया गया है। जबकि स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा रहा है।

        इस फेरबदल के बाद ताम्रध्वज साहू की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी।

        इस फेरबदल के बाद ताम्रध्वज साहू की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी।

        अब जानिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक महीने के अंदर क्या-क्या हुआ…

        • छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया।
        • बस्तर सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
        • मोहन मरकाम को पीसीसी चीफ के पद से हटाकर मंत्रालय में जगह दी गई है।
        • प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। अब राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है
        • आज मंत्रालय में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।


                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories