कोरबा: सावन के महीने में आस्था को ठेंस… मंदिर में चोरी के बाद प्रतिमाओं को भी किया खंडित, लोगों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

          KORBA: कोरबा में रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने पूजा घर के अंदर से सामान पार करने के साथ ही कुछ प्रतिमाओं को भी खंडित किया है। सुबह जब पूजा करने लोग पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

          पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है, जहां स्टेशन के पास मंदिर में चोरों ने धावा बोला है। श्रद्धालुओं का कहना कि यह पूजा घर काफी साल पुराना है जिसे लेकर उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

          मंदिर में चोरी और प्रतिमाओं को खंडित करने से लोगों में आक्रोश है।

          लोगों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग

          आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने लोगों की आवाजाही होने के बावजूद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। सावन के इस पवित्र महीने में इस तरह की घटना निंदनीय है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने प्रदर्शन की भी चेतावनी दी।



                    Hot this week

                    रायपुर : मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’

                    महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर मिला आत्मनिर्भरता का अवसरआरएफ-सीआईएफ...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories