बेटे-बहू और दामाद ने मिलकर महिला को मार डाला… पहले टॉर्च से हमला किया, फिर गला घोंट दिया; तीनों आरोपी गिरफ्तार

              कांकेर: जिले के पखांजूर में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात को मृतक महिला के बेटे-बहू और दामाद ने मिलकर अंजाम दिया है। आरोपियों का कहना है कि, हर काम में रोक-टोक करती थी। पूरा मामला पखांजूर थाना इलाके के पीवी-67 गांव है।

              बताया जा रहा है कि, महिला रेखा मजूमदार से परेशान होकर तीनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 14 जुलाई की रात जब वह बरामदे में सो रही थी, तभी पहले उसके सिर पर टॉर्च से हमला किया। उसके बाद साड़ी से गला घोंट दिया गया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              पहले जान लेते हैं पूरा मामला

              जानकारी के मुताबिक, पीवी 67 सत्य नगर में 15 जुलाई को 47 साल की महिला की लाश मिली थी। जिसके बाद उसके पति ने सुबह पखांजूर पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में ही मृतिका का बेटा विप्लव मजूमदार, बहू पापिया मजूमदार और दामाद अनूप दास पर पुलिस को शक हो रहा था। पूछताछ में तीनों बार-बार अपने बयान बदल रहे थे। आखिरकार सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने खुलासा किया है।

              हर बात में रोक-टोक और बंदिश से थे परेशान
              मृतिका के बेटे आरोपी विप्लव ने पुलिस को बताया कि, उसकी मां हर बात में रोक-टोक करती थी। घर में अलग-अलग कामों में बंदिश लगाती थी। जिससे वो और उसकी पत्नी परेशान थी। घर का कामकाज नहीं होने पर हमेशा बहू से झगड़ा भी करती थी।

              दामाद को उसके पैसे लेने का शक था
              तीसरे आरोपी मृतका के दामाद को शक था कि उसकी सास उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप करती थी। और उसके कमाए गए पैसे को उसकी पत्नी अपनी मां को ले जाकर देती थी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories