Friday, February 27, 2026

              CG में बड़ा हादसा, डूबने से तीन बहनों की मौत…. नदी में नहाने गईं थीं लड़कियां, अवैध खनन से नदी में बनी खाई, डूबने से हुई घटना

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा हादसा हो गया है। अरपा नदी में नहाते समय तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बहन सुबह नहाने गई थीं। इसी दौरान अवैध उत्खनन से बनी खाई में डूबने से यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

              नहाते समय गहरे खाई में डूबने से हुआ हादसा।

              सेंदरी की रहने वाली पूजा पटेल (18) अपनी छोटी बहन रितू पटेल (14) व चचेरी बहन धनेश्वरी पटेल (11) सोमवार की सुबह घर से अरपा नदी नहाने जाने के लिए निकलीं थीं। तीनों बहनें सेंदरी रेत घाट के पास नहा रही थीं। तभी अचानक धनेश्वरी गहरे पानी में चली गई, जिसे बचाने के चक्कर में रितु और पूजा भी गहराई में समा गईं।

              इस घटना के बाद भड़के लोगों ने बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया है।

              इस घटना के बाद भड़के लोगों ने बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया है।

              SDRF की टीम की मदद से निकाली गई लाश
              इस हादसे की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तब उन्होंने बच्चियों की तलाश शुरू की। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही SDRF की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने तीनों बच्चियों के शव को बरामद कर लिया है।

              SDRF की टीम की मदद से नदी से निकाली गई तीनों बच्चियों की लाश।

              SDRF की टीम की मदद से नदी से निकाली गई तीनों बच्चियों की लाश।

              गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
              इस हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ नदी के पास पहुंच गई। दरअसल, नदी में अवैध रेत उत्खनन के चलते जगह-जगह बड़े-बड़े गड्‌ढे और खाई है। बारिश में खाई में पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को गहराई का अंदाजा नहीं रहता। कहा जा रहा है कि अवैध खुदाई की वजह से बच्चियों की जान गई है। यही वजह है कि नाराज लोगों ने बिलासपुर- कोरबा नेशनल हाईवे में सड़क जाम कर दिया है। स्थानीय लोग खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही अवैध उत्खनन के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories