जांजगीर चांपा: नहर में ट्रैक्टर गिरने से एक की मौत… लिफ्ट लेकर बैठा था मृतक, ड्राइवर जान बचाकर मौके से फरार

        जांजगीर चांपा: जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। मुलमुला थाना इलाके के सिल्ली और लगरा गांव के बीच यह हादसा हुआ। वहीं ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया।

        घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर इंजन को नहर से बाहर निकाला और शव को बरामद किया।

        पुलिस ने नहर में गिरी ट्रैक्टर को क्रेन से बाहर निकाला।

        पुलिस ने नहर में गिरी ट्रैक्टर को क्रेन से बाहर निकाला।

        मृतक ने ली थी लिफ्ट

        जानकारी के मुताबिक, कुथुर गांव का युवक राजा पटेल (24) अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर तरौद गांव गिट्‌टी खदान जा रहा था। इसी दौरान सिल्ली गांव के कन्हैया कुर्रे (58) ने लिफ्ट मांगकर आगे गांव जाने की बात कही। चालक राजा पटेल उसे बैठाकर नहर के रास्ते आगे बढ़ा ही था कि ट्रैक्टर बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। जिससे इंजन में दबने से 58 साल के कन्हैया कुर्रे की मौत हो गई। पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

                स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प...

                Related Articles

                Popular Categories