रायपुर: मुख्यमंत्री का राजस्व पटवारी संघ ने जताया आभार…

        • 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता की घोषणा पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री का 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता की घोषणा पर प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया राज्य के सभी पटवारियों में इस फैसले से हर्ष है। केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा वृध्दि सहित कर्मचारी हित में लिए गए सभी फैसले ऐतिहासिक हैं। उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रदेश के सभी पटवारियों को 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता सहित कर्मचारी हित में कई घोषणाएं की गयी हैं। इस अवसर पर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ से श्री भागवत कश्यप, श्री ज्योतिष सर्वे, श्री नीरज सिंह, श्री कमलेश तिवारी, श्री अश्वनी वर्मा, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री मुरली वर्मा, श्री सतीश चन्द्राकर, श्री सुदर्शन पनिका, श्री रविकांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों...

                रायपुर : नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

                सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति...

                रायपुर : मुख्यमंत्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

                युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे.रायपुर (BCC...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                Related Articles

                Popular Categories