रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवसृजन एक परिचर्चा के पोस्टर का किया विमोचन…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर में स्थित अपने कार्यालय में वेदिका फाउंडेशन एवं गुनजंस आयोजन के संयुक्त तत्वाधान में अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम नवसृजन एक परिचर्चा के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम संचालिका श्रीमती गुंजन चौहान चंदेल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं एवं प्रयास पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में परिचर्चा हेतु विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादों को स्टॉल में प्रदर्शित एवं विक्रय किया जाएगा। यह कार्यक्रम रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती श्रुति जैन भी मौजूद थी।



                Hot this week

                रायपुर : वृद्धावस्था बीमारी नहीं, जीवन का स्वाभाविक चरण

                स्वस्थ, सक्रिय एवं गरिमापूर्ण वृद्धावस्था के लिए नियमित स्वास्थ्य...

                रायपुर : 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा से गांव खुद तय करेंगे विकास की दिशा

                ग्रामीणों के सुझावों से तैयार होगा विकसित ग्राम पंचायत...

                Related Articles

                Popular Categories