सूखे तालाब में मिली थी लाश, प्रेमी निकला कातिल… लड़के के साथ घूमते देख प्रेमिका का गला घोंटा, 700 मीटर दूर दफनाया शव

        अंबिकापुर: पुलिस ने सूखे तालाब में मिली युवती की लाश की गुत्थी सुलझा ली है। युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। आरोपी ने वारदात वाले दिन युवती को दूसरे युवक के साथ घूमते देख लिया था जिसके बाद उसने युवती के ही स्कॉर्फ से उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला दरिमा थाना इलाके का है।

        जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाने के गांव भालूकछार में गुरुवार को युवती की लाश सूखे तालाब में मिली थी। मृतिका सुरेखा बखला दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की रहने वाली थी। जिसकी शिनाख्त हाथ में बने टैटू के आधार पर हुई थी।

        लोगों को शव दिखने के बाद उसे सूखे तालाब से निकाला गया।

        लोगों को शव दिखने के बाद उसे सूखे तालाब से निकाला गया।

        चरित्र शंका के चलते कर दी हत्या
        शिनाख्ती के बाद पुलिस को पता चला कि मृतका का प्रेम संबंध भालूकछार निवासी युवक बुन्देश्वर राम से था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रविवार की रात को युवती को मिलने के लिए उसके घर से कुछ दूरी पर खेत में बुलाया था। वहीं पर दूसरे लड़कों से संबंध रखने की बात को लेकर विवाद हो गया था।

        गांव के सूखे तालाब में दफनाया
        विवाद के बाद आरोपी प्रेमी ने युवती के ही स्कॉर्फ से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पहले तो आरोपी बुंदेश्वर इसे आत्महत्या का रूप देना चाहता था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। जिसके बाद उसने शव को 700 मीटर दूर कंधे पर टांगकर सूखे तालाब लाकर दफना दिया।

        आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था आरोपी
        बुन्देश्वर युवती को गला घोंटकर हत्या करने के बाद पहले तो आरोपी उसे आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह शव को कंधे पर लादकर तालाब में ले गया और वहां गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। घटना के 4 दिन बाद गुरुवार को जब गांव वालों ने तालाब में लाश देखी तो मामले का खुलासा हुआ।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                KORBA : कराईनारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबियां, आवासीय पट्टे और शैक्षणिक सामग्री...

                रायपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

                विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव,...

                Related Articles

                Popular Categories