बिलासपुर: कृषि विभाग की टरफा योजना से लाभान्वित हो रहे जिले के किसान…

              • धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर कमा रहे मुनाफा
              • कम लागत में प्राप्त कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार

              बिलासपुर: जिले के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। कृषि विभाग द्वारा संचालित टरफा योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान राशि के माध्यम से बीज मुहैया कराकर उन्हें अन्य फसलों की बुआई के लिए प्रेरित कर रहे है। कम पानी और कम लागत में फसलों की अच्छी पैदावार होने से जिले किसान अच्छी आमदनी कर रहे है।

              जिले के विकासखंड तखतपुर के सिलतरा निवासी किसान श्री राजेश यादव के पास 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। वे अपनी भूमि पर धान की फसल लगाया करते थे। श्री यादव ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में धान की फसलों को अत्यधिक पानी की आवश्यकता पड़ती थी। फलस्वरूप धान की पैदावार पर भी असर पड़ता था। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कृति कला के माध्यम से उन्हें धान के बदले अन्य फसलों जैसे गेहूं, मूंग, मसूर, मक्का की खेती कम लागत और कम पानी में किए जा सकने की जानकारी मिली। कृषि विभाग द्वारा गेहूं बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर और प्रदर्शन हेतु मसूर बीज प्राप्त हुआ। श्री यादव ने गेहूं और मसूर की मिश्रित बोनी की। कम पानी में फसलों की अच्छी पैदावार हुई, जिससे अच्छा लाभ प्राप्त हुआ। श्री यादव ने कृषि विभाग की टरफा योजना के लिए धन्यवाद दिया। उनकी सफलता को देखकर अन्य किसान भी मिश्रित खेती के लिए प्रेरित हो रहे है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आज

                              मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का...

                              रायपुर : विशेष लेख : योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू

                              सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा...

                              ​रायपुर : सीएम हेल्पलाइन का असर : किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

                              बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश​रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories