कोरबा: जनचौपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश….

        • 160 लोगों ने जनचौपाल में दिए आवेदन

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपर कलेक्टर श्री साहू से मुलाकात कर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। जिसके शीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

        जनचौपाल में आज 160 लोगों ने आवेदन दिए। इन आवेदनों में स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा प्रकरण के निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, नामांतरण, सीमांकन, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, रोजगार की मांग जैसे सहित अन्य आवेदन शामिल है। जन चौपाल में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्यवाही और शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories