रायपुर: सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर की शारीरिक दक्षता परीक्षा का अंतिम अवसर 30 जुलाई को…

            रायपुर: प्रदेश में सूबेदार/उप निरीक्षक प्लाटून कमाण्डर संवर्ग- 2021 की भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत प्रारंभिक एवं मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।  मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत 18 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा जिला रायपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है।

            भर्ती समिति के अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि जो भी अभ्यर्थी  किसी कारणवश अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि को परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए हैं, ऐसे सभी उम्मीदवारों को अवसर देते हुए 30 जुलाई 2023 को उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे समस्त अभ्यर्थी उक्त तिथि को प्रातः 06.30 बजे अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र में दर्शित निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई 2023 के उपरांत किसी भी अभ्य  र्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कोई अवसर नहीं दिया जायेगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

                          परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग...

                          Related Articles

                          Popular Categories