CG: पैसों के विवाद पर कुल्हाड़ी से बीवी को मार डाला… उधारी चुकाने पत्नी से मांगा पैसा, नहीं देने पर कुल्हाडी से की हत्या, पति गिरफ्तार

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पेशे से किसान पति ने कर्ज चुकाने के लिए खेत बेचा था, जिसके पैसों को बीवी व बेटे ने रख लिया था। जब उसने पैसों की मांग की तो पत्नी ने पैसे देने से मना कर दी। इससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

              जूनापारा प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि ग्राम धूमा निवासी दिलहरण दास (38) मानिकपुरी पिता स्वर्गीय मान दास मानिकपुरी पेशे से किसान हैं। वह मवेशी बेचने का भी काम करता था। कुछ महीनों पहले काम होने के कारण आर्थिक तंगी हो गई थी, जिसके कारण उसने गांव के ही अपने परिचितों से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने कुछ दिन पहले खेत को बचा था।

              सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या।

              सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या।

              कर्ज चुकाने दिए पैसे तो शराब पीकर उड़ा दिया
              बताया जा रहा है कि खेत बेचने के बाद जब रजिस्ट्री कराई और खरीदार ने पैसे दिए तो उसे दिलहरण की पत्नी इंद्राई बाई व बेटे ने रख लिया था। दरअसल, दिलहरण आदतन शराबी है। उसे कर्ज चुकाने के लिए पत्नी ने पैसे दिए थे, जिसे उसने शराब पीकर उड़ा दिया। इसके बाद वह दोबारा पैसों की मांग करने लगा। इस पर पत्नी व बेटे ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इससे वह नाराज था। बुधवार की रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। देर रात उसकी पत्नी घर मे सो रही थी, तभी उसने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी हत्या कर दी।

              वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी पति।

              वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी पति।

              पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार
              बुधवार की देर रात पुलिस को हत्या की खबर मिलते ही रात में ही पुलिस गांव पहुंच गई। इस बीच आरोपी पति दिलहरण घटनास्थल से भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसे गांव के खार में घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

                              प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

                              जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व...

                              Related Articles

                              Popular Categories