CG: भतीजे और पड़ोसी को डूबने से बचाया, खुद की मौत… नदी में नहाने के दौरान हादसा, अपनी ही जान नहीं बचा पाया युवक

              बलरामपुर: जिले के कन्हर नदी के पलटन घाट में डूबने से एक युवक की गुरुवार को मौत हो गई। रामानुजगंज का युवक उमेश कश्यप अपने 10 साल के भतीजे और एक पड़ोसी के साथ नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसका भतीजा और पड़ोसी डूबने लगा जिसे बचाने के दौरान उमेश कश्यप की मौत हो गई। पूरा मामला रामानुजगंज थाना इलाके का है।

              जानकारी के मुताबिक, तीनों दोपहर 12.30 बजे वाहन से पलटन घाट पहुंचे थे। यहां नहाने के दौरान अचानक उसका भतीजा आनंद कश्यप डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए उसका 20 साल का पड़ोसी शिवमंगल पहुंचा लेकिन वह भी डूबने लगा। जिसके बाद उमेश ने दोनों को बचाने के लिए छलांग लगा दी। उमेश ने दोनों की जान तो बचा ली लेकिन अपनी जान नहीं बचा पाया।

              वहां मौजूद एक साहसी युवक ने भी की मदद

              उमेश अपने भतीजे आनंद और पड़ोसी शिवमंगल को बचाते-बचाते जब डूबने लगा तो एक युवक भी वहां पहुंचा। मदद के लिए आवाज सुनकर डेविड नाम के युवक ने बच्चे को बाहर निकाला। वहीं एक डंडा उमेश की जान बचाने के लिए उसकी ओर भी बढ़ाया, लेकिन उमेश डंडा नहीं पकड़ पाया और डूब गया।

              गोताखोरों के पहुंचने से पहले स्थानीय युवकों ने ढूंढा शव

              नदी में पानी करीब 20 फीट होने के कारण कोई भी उतरने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस बीच कुछ स्थानीय युवक पानी में उतरे और 1 घंटे के मेहनत के बाद उमेश का शव मिल सका। वहीं घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को दी गई। इसके बाद नगर सेना से गोताखोर की टीम मौके पर पहुंच रही थी लेकिन उससे पहले ही शव ढूंढ निकाला गया था।


                              Hot this week

                              KORBA : प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा देश का ऐतिहासिक विकास – उद्योग मंत्री

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा

                              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख...

                              Related Articles

                              Popular Categories