CG: रायपुर में कार के अंदर जिंदा जल गया ट्रांसपोर्टर… सड़क हादसे के बाद लगी थी आग, अंदर फंसे शख्स की जलकर मौत

        RAIPUR: शुक्रवार-शनिवार देर रात रायपुर में एक शख्स की कार के अंदर जलकर मौत हो गई है। सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। जिसके बाद युवक बाहर तक नहीं निकल पाया। कार के अंदर ही जिंदा जलकर चालक की मौत हो गई है। पूरी घटना धनेली धुसेरा मार्ग की है। माना थाने की पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

        अधजली कार की नंबर प्लेट से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पुलिस को मिला है। उसके बाद कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया तो जानकारी सामने आई कि कार चंद्रशेखर सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था। पेशे से वह ट्रांसपोर्टर है।

        पुलिस के मुताबिक कार ब्रिज से टकराकर सड़क के किनारे गिरी थी। इसी वजह से कार में आग लगी और यह हादसा हुआ। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 55 साल का चंद्रशेखर सिंह देवपुरी इलाके में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस किया करता था। देर रात घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : पांच केज से शुरू हुआ मछली पालन, हरीलाल की बढ़ी आमदनी

                कोरबा (BCC NEWS 24): विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम...

                Related Articles

                Popular Categories