कोरबा: पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत… साथी के साथ घर जा रहा था युवक, रास्ते में हादसा, दूसरे की हालत गंभीर

        KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पिकअप ने टक्कर मार दी है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

        जानकारी के मुताबिक, कासनिया निवासी गंगाराम नायक (36) रविवार शाम को अपने साथी आशीष नायक के साथ कटघोरा गया था। वहां से वह वापस लौट रहा था। लौटते समय वह अभी सिंघिया के पास पहुंचा था। उसी दौरान हादसा हुआ है।

        पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है।

        पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है।

        बताया गया है कि तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंगाराम और आशीष सड़क पर ही गिर गए। इससे मौके पर ही गंगाराम की मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई थी। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

        पुलिस ने तुरंत एक घायल आशीष को अस्पताल भेजा। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। अब सोमवार को शव का पीएम किया गया है। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकी है। इसके अलावा पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories