रायपुर: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में बड़ा फैसला…

          • वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) परीक्षाओं पर ही वर्गवार कटआफ सूची परिणाम के साथ होगी जारी
          • छत्तीसगढ़ पीएससी की आगामी परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम
          • संभागस्तरीय युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पीएससी द्वारा लिये गये निर्णयों की दी जानकारी

          रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली वस्तुनिष्ठ(बहुविकल्पीय)परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची वस्तुनिष्ठ परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में जिनमें इंटरव्यू के ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया जाएगा।

          मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी के इन निर्णयों से युवाओं को अवगत कराया।

          मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा  कि राज्य शासन युवा हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चला रही हैं। हमने व्यापम और पीएससी में फीस माफ कर दी है। 4 माह में युवाओं को 112 करोड़ रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एसआई की भर्ती के नतीजे शीघ्र ही आ जाएंगे।

          सीजीपीएससी की तैयारी के लिए बिलासपुर में खुलेगा हास्टल

           मुख्यमंत्री से एक छात्रा ने कहा कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में प्रदेश के दूसरे जिलों से छात्र – छात्राएं  सीजीपीएससी की तैयारी करने आते हैं। इनके लिए एक हॉस्टल हो जाएगा तो बहुत अच्छी व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा सुझाव है। अगले सत्र से हॉस्टल की सुविधा हो जाएगी।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories