CG: रायपुर में मां-भाई को तलवार से काट डाला… खाना खाते वक्त महिला ने काम करने के लिए टोका तो किया अटैक, बहन की हालत गंभीर

              रायपुर: जिले के सरोरा इलाके में युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई की तलवार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं हमले में सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल है। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच घटना घटी। आरोपी राजकुमार साहू की अपनी सौतेली मां और भाई-बहनों के बीच नहीं बनती थी और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तब सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार से कुछ काम करने को कहा। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और आक्रोशित होकर तलवार से मां हेमिन साहू और सौतेले भाई रोहन साहू पर जानलेवा हमला कर दिया।

              हमले में सौतेली मां हेमिन और रोहन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार ने अपनी सौतेली बहन पर भी तलवार से हमला कर दिया, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डबल मर्डर की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंची और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

              सिटी एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने घटना के बारे में जानकारी दी है।

              सिटी एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने घटना के बारे में जानकारी दी है।

              पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बहन को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मां और बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उरला थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories